Search

 
 
 

CBSE की चेतावनी,सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सोशल मीडिया पर परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया से जुड़ी भ्रामक व गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त चेतावनी जारी की है
 

New Delhi/Ranchi : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सोशल मीडिया पर परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया से जुड़ी भ्रामक व गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त चेतावनी जारी की है. इस तरह की गतिविधियों से परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता प्रभावित होती है और छात्रों, अभिभावकों व अन्य हितधारकों में अनावश्यक भ्रम की स्थिति बनती है.

 

CBSE ने स्पष्ट किया है कि कुछ लोग, जो मूल्यांकन प्रक्रिया से सीधे जुड़े नहीं हैं या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं, सोशल मीडिया पर गलत और अपुष्ट जानकारी पोस्ट कर रहे हैं. इसे गंभीरता से लेते हुए बोर्ड ने ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई की बात कही है.

 

बोर्ड के अनुसार सोशल मीडिया पर CBSE परीक्षाओं या मूल्यांकन से संबंधित झूठी या भ्रामक जानकारी फैलाना पूरी तरह प्रतिबंधित है. साथ ही किसी भी व्यक्ति को CBSE का नाम, लोगो या बोर्ड भवन की तस्वीरों का इस्तेमाल कर लोगों को भ्रमित करने की अनुमति नहीं है.

 

CBSE ने कहा कि जो लोग इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी. बोर्ड ने छात्रों, अभिभावकों और अन्य हितधारकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित ऐसी अपुष्ट खबरों पर विश्वास न करें.

 

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि CBSE से संबंधित सभी आधिकारिक सूचनाएं केवल बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट और आधिकारिक माध्यमों से ही जारी की जाती हैं.CBSE के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने सभी से अपील की है कि परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए अपुष्ट जानकारी साझा करने से बचें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही