Search

धनबादः IIT-ISM की प्रो. मधुलिका गुप्ता को अंतरराष्ट्रीय सम्मान

उनके शोध को RSC के वूमेन्स डे विशेष संग्रह में मिली जगह


Dhanbad : IIT-ISM,  धनबाद के केमिस्ट्री एंड केमिकल बायोलॉजी विभाग की सहायक प्रो. मधुलिका गुप्ता को अंतरराष्ट्रीय स्तर का सम्मान मिला है. उनके शोध को रॉयल सोसायटी ऑफ केमेस्ट्री की ओर से इंटरनेशनल वूमेन्स डे 2026 के अवसर पर जारी मैटेरियल्स पोर्टफोलियो जर्नल्स के विशेष संग्रह में स्थान दिया गया है.


इस विशेष संग्रह में वर्ष 2025 में प्रकाशित उन चुनिंदा शोध कार्यों को शामिल किया गया है, जिनका नेतृत्व महिला वैज्ञानिकों ने किया है और जिनका वैज्ञानिक जगत में महत्वपूर्ण योगदान माना गया है.


प्रो. मधुलिका गुप्ता को यह सम्मान उनके शोध पत्र इन सिलिको  डिजाइन एंड एक्सपेरिमेंटल वैलिडेशन ऑफ ए हाई-एंट्रॉपी पेरोव्स्काइट ऑक्साइड फॉर एसओएफसी कैथोड्स के लिए मिला है. यह शोध वर्ष 2025 में Journal of Materials Chemistry A में प्रकाशित हुआ था. इस शोध में जे काला, वी धोंगड़े, एस घोष, एम गुप्ता, एस बसु, बी कुमार व एमए हैदर सह-लेखक रहे हैं.


यह शोध सॉलिड ऑक्साइड फ्यूल सेल (SOFC) के कैथोड के लिए उच्च-एंट्रॉपी पेरोव्स्काइट ऑक्साइड सामग्री के डिजाइन और उसके प्रयोगात्मक सत्यापन पर आधारित है. यह तकनीक स्वच्छ, टिकाऊ व अधिक कुशल ऊर्जा प्रणालियों के विकास के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है.

 

प्रो. मधुलिका गुप्ता ने कहा कि महिला वैज्ञानिकों के नेतृत्व में किए गए प्रभावी शोध को वैश्विक मंच पर पहचान मिलना गर्व की बात है. यह उपलब्धि आईआईटी-आईएसएम, धनबाद में हो रहे शोध कार्यों की बढ़ती वैश्विक पहचान को भी दर्शाती है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp