Search

 
 
 

धनबादः आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण का संरक्षण जरूरी- डीआरएम

डीआरएम ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के जल-जंगल-जमीन बचाओ के संदेश को आत्मसात करते हुए हमें पर्यावरण को संरक्षित रखने की दिशा में कार्य करना होगा.
 

विश्व पर्यावरण दिवस पर रेल मंडल में हुए कई कार्यक्रम

Dhanbad : विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को धनबाद रेल मंडल में कई कार्यक्रम हुए. डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने धनबाद रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए अत्यंत आवश्यक है. क्योंकि यह उनके जीवन की गुणवत्ता और स्वास्थ्य को सीधे प्रभावित करता है. जल, जंगल और जमीन जैसे प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है. भगवान बिरसा मुंडा के जल-जंगल-जमीन बचाओ के संदेश को आत्मसात करते हुए हमें पर्यावरण को संरक्षित रखने की दिशा में कार्य करना होगा.

उन्होंने कहा कि धनबाद रेल मंडल में पर्यावरण दिवस के अवसर पर 15 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. नुक्कड़ नाटक, रैलियों और जनसंपर्क के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है. डीआरएम ने सभी रेलकर्मियों और आम लोगों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की. ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भविष्य मिल सके.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही