Search

 
 
 

धनबाद : बरोरा बस्ती में ग्रामीणों ने अवैध खनन के खिलाफ खोला मोर्चा, काम रुकवाया

जिले के बरोरा थाना क्षेत्र स्थित बरोरा बस्ती में अवैध कोयला खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है. लोगों का आरोप है कि बस्ती के नीचे चल रहे इनकलाइन में पिलर काटकर माइनिंग की जा रही है, जिससे जमीन धंसने का खतरा बढ़ गया है और बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है.
 
  • कोलियरी का काम रुकवाया
  • अवैध मुहानों को तत्काल बंद करने की मांग
  • पिलर काटने से धंसान का खतरा बढ़ा

Dhanbad :  जिले के बरोरा थाना क्षेत्र स्थित बरोरा बस्ती में अवैध कोयला खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है. लोगों का आरोप है कि बस्ती के नीचे चल रहे इनकलाइन में पिलर काटकर माइनिंग की जा रही है, जिससे जमीन धंसने का खतरा बढ़ गया है और बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है.

 

ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी अवैध मुहानों को बंद करने और ओबी डालकर सुरक्षित करने की मांग की गई थी. लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. विरोध के दौरान ग्रामीणों ने कोलियरी का काम रुकवा दिया और सभी अवैध मुहानों को तत्काल बंद करने की मांग की.

 

सूचना मिलने पर बीसीसीएल प्रबंधन मौके पर पहुंचा और निरीक्षण के बाद अवैध मुहानों को भरकर सुरक्षित करने का आश्वासन दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त कर दिया. हालांकि उन्होंने चेतावनी दी है कि लापरवाही जारी रही तो फिर आंदोलन किया जाएगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही