Search

 
 
 

धनबादः 141 करोड़ के गबन मामले में आरोपी राखी अग्रवाल अहमदाबाद से गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में राखी अग्रवाल, संजय अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, अमन कुमार राय व गणेश यादव को नामजद आरोपी बनाया गया है. संजय अग्रवाल व सचिन अग्रवाल पहले से ही गुजरात की जेल में बंद हैं.
 

Dhanbad :  करीब 141 करोड़ रुपये के गबन व ठगी मामले में धनबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी राखी अग्रवाल को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है. उसे धनबाद लाकर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.


यह कार्रवाई नारायणी कोक प्राइवेट लिमिटेड के अहमदाबाद निवासी मैनेजिंग डायरेक्टर पवन मोर की शिकायत पर की गई है. पवन मोर ने अपने साझेदारों पर करीब 141 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगाया है. मामला वर्ष 2024 का बताया जा रहा है.

 

पुलिस के अनुसार, इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में राखी अग्रवाल, संजय अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, अमन कुमार राय व गणेश यादव को नामजद आरोपी बनाया गया है. संजय अग्रवाल व सचिन अग्रवाल पहले से ही गुजरात की जेल में बंद हैं. जबकि संदीप अग्रवाल, अमन कुमार राय, गणेश यादव समेत अन्य आरोपी फरार हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.


बताया जा रहा है कि झरिया निवासी संजय अग्रवाल व पवन मोर आपस में व्यापारिक साझेदार हैं. राखी अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सचिन अग्रवाल व संदीप अग्रवाल संबंधित कंपनी में एक्टिव डायरेक्टर के रूप में कार्यरत थे. पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही