Search

धनबाद  : सदर अस्पताल का कायाकल्प शुरू, 100 से 420 बेड का होगा बड़ा विस्तार

Dhanbad : जिले के सदर अस्पताल को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं से लैस करने की दिशा में शनिवार को कायाकल्प असेसमेंट के तहत रांची से आई राज्य स्तरीय टीम ने अस्पताल का विस्तृत निरीक्षण किया. 

 

Uploaded Image

इस दौरान अस्पताल की साफ-सफाई, मरीजों को दी जा रही सुविधाएं और समग्र व्यवस्था का गहन मूल्यांकन किया गया.निरीक्षण के दौरान टीम ने वार्ड, ओपीडी, दवा वितरण काउंटर, शौचालय, पेयजल व्यवस्था समेत विभिन्न विभागों का जायजा लिया. 

 

अस्पताल परिसर की स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण और मरीजों के प्रति व्यवहार जैसे पहलुओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया. टीम ने अस्पताल प्रबंधन को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिनका उद्देश्य सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाना है.

 

अस्पताल के उपाधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि कायाकल्प असेसमेंट स्वास्थ्य संस्थानों में सुधार और पारदर्शिता लाने की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है. उन्होंने कहा कि टीम द्वारा दिए गए सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा ताकि मरीजों को अधिक सुविधाजनक और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके.

 

उन्होंने यह भी बताया कि सदर अस्पताल के बड़े विस्तार की योजना पर भी तेजी से काम चल रहा है. अस्पताल को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मोड पर विकसित किया जाएगा. वर्तमान में 100 बेड की क्षमता वाले इस अस्पताल को बढ़ाकर 420 बेड का किया जाएगा.

 

इसके तहत 320 अतिरिक्त बेड के लिए एक आधुनिक भवन का निर्माण प्रस्तावित है.यह विस्तार न केवल धनबाद बल्कि आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए भी राहत लेकर आएगा.अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस नए ढांचे में बेहतर चिकित्सा सेवाएं, आधुनिक उपकरण और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की योजना है.

 

गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा चयनित जिलों में धनबाद को भी शामिल किया गया है जहां स्वास्थ्य सुविधाओं के व्यापक विस्तार और उन्नयन की दिशा में यह पहल की जा रही है. इस परियोजना के पूरा होने के बाद सदर अस्पताल जिले के प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र के रूप में और अधिक सशक्त होकर उभरेगा.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//