Search

 
 
 

Dhanbad :  बैंक मोड़ से जोड़ा फाटक तक की सड़क होगी बेहतर, 2.39 करोड़ की मिली मंजूरी

झारखंड सरकार ने बैंक मोड़ से जोड़ा फाटक तक की सड़क की हालत सुधारने के लिए 2.39 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है. इस परियोजना के तहत 1.90 किलोमीटर लंबी सड़क की राइडिंग क्वालिटी बेहतर की जाएगी, ताकि लोगों को सुगम और सुरक्षित सफर मिल सके.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad :  झारखंड सरकार ने बैंक मोड़ से जोड़ा फाटक तक की सड़क की हालत सुधारने के लिए 2.39 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है. इस परियोजना के तहत 1.90 किलोमीटर लंबी सड़क की राइडिंग क्वालिटी बेहतर की जाएगी, ताकि लोगों को सुगम और सुरक्षित सफर मिल सके.

 

पथ निर्माण विभाग के अनुसार, इस योजना पर कुल 2 करोड़ 39 लाख 33 हजार 800 रुपये खर्च किए जाएंगे. यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 में खर्च की जाएगी और इसी अवधि में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. परियोजना के लिए धनबाद पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं, योजना की राशि धनबाद कोषागार से जारी की जाएगी.

 

सरकार ने निर्माण कार्य की नियमित निगरानी के भी निर्देश दिए हैं. मुख्य अभियंता (यातायात) हर महीने कार्य की समीक्षा करेंगे और इसकी रिपोर्ट अभियंता प्रमुख को भेजेंगे. विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस योजना में गुणवत्ता नियंत्रण के लिए अलग से राशि का प्रावधान नहीं किया गया है.

 

हालांकि, आकस्मिक जरूरतों के लिए राशि रखी गई है, जिसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही खर्च किया जा सकेगा. सरकारी मंजूरी मिलने के बाद उम्मीद है कि बैंक मोड़ से जोड़ा फाटक तक की जर्जर सड़क जल्द दुरुस्त होगी. इससे रोजाना आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी और यातायात भी पहले से अधिक सुगम होगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही