Search

 
 
 

धनबादः बैंक से रुपए निकाल कर घर लौट रहे व्यक्ति से 5 लाख की लूट

गुलेन चन्द्र मंडल SBI की गोविंदपुर शाखा से रुपए निकालकर घर ला रहे थे. बताया कि वह अपनी बेटी के विवाह के लिए बैंक से रुपए निकालकर लाए थे. दो बाइक सवार अपराधी उनके पास आए झपट्टा मारकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया और भाग निकले.
 

बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Dhanbad : धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के तुमादहा गांव में शुक्रवार को बाइक सवार दो अपराधियों ने दिनदहाड़े घर के दरवाजे पर ही गुलेन चन्द्र मंडल नामक व्यक्ति से पांच लाख रुपए लूट लिए. यह घटना तब हुई जब गुलेन चन्द्र मंडल SBI की गोविंदपुर शाखा से रुपए निकालकर घर ला रहे थे. गुलेन चन्द्र मंडल ने बताया कि वह अपनी बेटी के विवाह के लिए बैंक से रुपए निकालकर लाए थे. जैसे ही वह रुपए लेकर घर के दरवाजे पर पहुंचे, घात लगाकर बैठे दो बाइक सवार अपराधी उनके पास आए झपट्टा मारकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया और भाग निकले.


 घटना को इतनी तेजी से अंजाम दिया गया कि विरोध का मौका भी नहीं मिला. छिनतई के बाद दोनों अपराधी तेजी से बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही बरवाअड्डा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. भुक्तभोगी गुलेन चन्द्र मंडल ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस प्रथम यह आशंका जता रही है कि अपराधियों ने बैंक से ही गुलेन चन्द्र मंडल का पीछा किया होगा. क्योंकि उन्हें पता था कि वह इतनी बड़ी रकम लेकर घर लौट रहा है.


 पुलिस बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके. इस घटना से पूरे तुमादहा गांव और आस-पास के इलाके में दहशत का माहौल है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही