Search

 
 
 

धनबाद :  आपसी रंजिश में हुई थी रोहित कुमार की गला रेतकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

धनबाद थाना क्षेत्र में बीते 20 मार्च को रोहित कुमार की गला रेतकर हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में चार आरोपियों जीतु यादव, तरुण यादव, महेश धीबर और भुनेश्वर हाड़ी को गिरफ्तार किया गया है.
 

Dhanbad :  धनबाद थाना क्षेत्र में बीते 20 मार्च को रोहित कुमार की गला रेतकर हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में चार आरोपियों जीतु यादव, तरुण यादव, महेश धीबर और भुनेश्वर हाड़ी को गिरफ्तार किया गया है. 

 

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का दाव (दउली), दो बाइक, मृतक का मोबाइल, घटना के समय पहना गया शॉल सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं. इस बात की जानकारी सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने धनबाद थाना में प्रेस वार्ता कर दी.

 

ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि बीते 20 मार्च 2026 को साहू गली निवासी रोहित कुमार की अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी थी. घटना के संबंध में मृतक की बहन रितु कुमारी के फर्दबयान के आधार पर धनबाद थाना कांड संख्या 95/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. 

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर जांच शुरू की. जांच के क्रम में जीतु यादव, तरुण यादव, महेश धीबर और भुनेश्वर हाड़ी की संलिप्तता सामने आई. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 अप्रैल को छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. 

 

सिटी एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. जांच में यह भी खुलासा हुआ कि करीब दो महीने पहले प्रेम नामक युवक ने आरोपी जीतु यादव की नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गए थे.

 

इसी रंजिश में आरोपियों ने मिलकर रोहित कुमार की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया. इस पूरे अभियान में धनबाद, सरायढेला, लोदना और अलकडीहा थाना की संयुक्त पुलिस टीम की अहम भूमिका रही. फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही