Search

 
 
 

लातेहार डीसी ने सीएम हेमंत से की शिष्टाचार मुलाकात, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

लातेहार के उपायुक्त (डीसी) संदीप कुमार ने सीएम हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सीएम को जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया.  मुलाकात के दौरान लातेहार के समग्र विकास, प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.
 

Latehar : लातेहार के उपायुक्त (डीसी) संदीप कुमार ने सीएम हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सीएम को जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया.  मुलाकात के दौरान लातेहार के समग्र विकास, प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.

 

उपायुक्त ने जिले में चल रही प्रमुख योजनाओं, आधारभूत संरचना विकास और आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने डीसी को जिले के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय एवं संवेदनशील होकर कार्य करने का निर्देश दिया. साथ ही राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने को प्राथमिकता बताया. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही