Search

 
 
 

JAC 10वीं बोर्ड : सिमडेगा की शिवांगी 99.6% अंक लाकर बनी झारखंड टॉपर

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 23 अप्रैल को 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया. इस परीक्षा में सिमडेगा जिले की बरसलोया गांव निवासी शिवांगी कुमारी ने शानदार सफलता हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है.
 

Simdega :  झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 23 अप्रैल को 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया. इस परीक्षा में सिमडेगा जिले की बरसलोया गांव निवासी शिवांगी कुमारी ने शानदार सफलता हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है.

 

एस एस हाई स्कूल बानो की प्रतिभाशाली छात्रा शिवांगी ने 99.6 प्रतिशत (498 अंक) प्राप्त कर न केवल जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है, बल्कि पूरे झारखंड में टॉप कर राज्य के साथ-साथ सिमडेगा का नाम रौशन किया है.

 

उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे जिले में खुशी का माहौल है. शिवांगी ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित पढ़ाई को दिया. उन्होंने बताया कि आगे चलकर वे आर्ट्स विषय से स्नातक और एलएलबी की पढ़ाई कर न्यायाधीश  बनना चाहती हैं. 

 

Uploaded Image

 

इस उपलब्धि में उनके माता-पिता, शिक्षकों और कोचिंग सेंटर का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा, जहां उन्हें निरंतर मार्गदर्शन और बेहतर तैयारी का माहौल मिला. शिवांगी की इस कामयाबी ने यह साबित कर दिया है कि लगन और सही दिशा में किया गया प्रयास किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकता है.

 

स्थानीय लोगों और शिक्षकों ने उनकी इस सफलता पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. साथ ही शिवांगी को इस सफलता के लिए स्कूल प्रबंधन ने गुलदस्ता और पारंपरिक गमछा देकर बधाई दी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही