Search

लोकभवन में वाइल्ड लीफी वेजिटेबल्स एंड फ्लावर्स पुस्तक का लोकार्पण

Ranchi: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को लोकभवन में रांची विश्वविद्यालय की प्रो० वंदना कुमारी और प्रो. सुधांशु कुमार (सेवानिवृत्त) द्वारा लिखित पुस्तक वाइल्ड लीफी वेजिटेबल्स एंड फ्लावर्स (नेचर’स पोटेंट डाइटरी सप्लीमेंट्स) का लोकार्पण किया. यह पुस्तक झारखंड, विशेषकर जनजातीय क्षेत्रों में प्रचलित विभिन्न साग-सब्जियों, पत्तियों और फूलों के वैज्ञानिक अध्ययन पर आधारित है. इसमें 250 से अधिक प्रकार के पत्तों और फूलों का विस्तृत विवरण छायाचित्रों सहित प्रस्तुत किया गया है.


इस अवसर पर राज्यपाल ने लेखकों को बधाई देते हुए कहा कि झारखंड के ग्रामीण एवं जनजातीय इलाकों में कई ऐसे पौधे, साग और फूल उपलब्ध हैं, जिनका पारंपरिक रूप से भोजन में उपयोग होता रहा है और जो अत्यंत पौष्टिक व औषधीय गुणों से भरपूर हैं. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों में कुपोषण एक गंभीर समस्या है, जिसका समाधान स्थानीय स्तर पर उपलब्ध इन पौष्टिक साग-सब्जियों के उपयोग से संभव है.
राज्यपाल ने सुझाव दिया कि पुस्तक की उपयोगिता को देखते हुए इसका हिंदी अनुवाद भी किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंच सके.


उन्होंने यह भी बताया कि लोक भवन परिसर में कई दुर्लभ और औषधीय पौधे मौजूद हैं, जिनके प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रत्येक वृक्ष पर उसका नाम अंकित करने की पहल की गई है, ताकि आगंतुकों को उनके बारे में जानकारी मिल सके. इस अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ० नितिन कुलकर्णी, रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो० सरोज शर्मा सहित कई शिक्षाविद मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//