Search

 
 
 

धनबाद : गोमो के बिशुनपुर में उल्लास के साथ मना सरहुल पूर्व उत्सव

 
Gomoh : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-congress-will-not-bow-down-in-front-of-untruth-brajendra-singh/">(Dhanbad)

जिले के गोमो में 23 मार्च की शाम सरहुल पूर्व उत्सव धूमधाम से मनाया गया. आदिवासी समाज के लोगों ने बिशुनपुर स्थित सरना स्थल पर पूजा-अर्चना की. गांव के पाहन हांगो उरांव ने पूजन-अनुष्ठान संपन्न कराए. इसके बाद समाज की महिलाओं ने मांदर की थाप पर जमकर पारंपरिक नृत्य किया. इस विशेष मौके पर सरना स्थल को रंगीन विद्युत बल्लबों व लड़ियों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है. सरना समिति के अध्यक्ष शंकर हांसदा व उपाध्यक्ष बीरबल वास्की के नेतृत्व में गोमो व लक्ष्मीपुर सरना समिति के साथ समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष समारोह में शरीक हुए. सभी पारंपरिक वेश-भूषा में ढोल-नगाड़े के साथ जुलूस की शक्ल में सरना स्थल पहुंचे थे. पाहन हांगो उरांव ने कुल देवी-देवता व प्रकृति की पूजा कर भोग चढ़ाया. इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिल व गुलाल लगाकर त्योहार की खुशियां मनाई. मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश टुडू, बाघमारा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रतिलाल टुडू, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि हीरामन नायक, पूर्व मुखिया लोकनाथ राम, शंकर हंसदा, दुखन मरांडी, टोकन टुडू, सुरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-moon-sighted-ramadan-begins-first-fast-on-march-24/">धनबाद

: चांद दिखा, रमजान शुरू, 24 मार्च को पहला रोजा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही