Search

 
 
 

धनबादः विजय जुलूस से पहले SDM की अनुमति जरूरी, हुड़दंगियों पर होगी कार्रवाई

डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में विजयी प्रत्याशियों को विजय जुलूस निकालने के लिए एसडीएम ऑफिस से अनुमति लेना अनिवार्य होगा. बिना अनुमति जुलूस निकालने पर कार्रवाई होगी.
 

Dhanbad : होली का त्योहार शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए धनबाद के न्यू टाउन हॉल में बुधवार को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता डीसी आदित्य रंजन ने की. बैठक में प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी. डीसी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में विजयी प्रत्याशियों को विजय जुलूस निकालने के लिए एसडीएम ऑफिस से अनुमति लेना अनिवार्य होगा. बिना अनुमति जुलूस निकालने पर कार्रवाई होगी.


डीसी ने नगर निकाय चुनाव के दौरान शहर में लगाए गए झंडे, बैनर व पोस्टर हटाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे.जिले मं  फ्लैग मार्च निकाला जाएगा और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी. उन्होंने बैठक में उठाई गई समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया.

 

वहीं, एसएसपी प्रभात कुमार ने दो टूक कहा कि हुड़दंगियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें. होलिका दहन व होली के दिन पुलिस 24 घंटे मुस्तैद रहेगी. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, डीडीसी सन्नी राज, नगर आयुक्त आशिष गंगवार, एसडीएम लोकेश बारंगे, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम सहित सभी बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी व बड़ी संख्या में शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही