Search

 
 
 

धनबाद : जहाजटांड़ स्कूल के बच्चों ने ली जल संरक्षण की शपथ

जिले के झरिया स्थित भौंरा क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहाजटांड़ में गुरुवार को जल पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया .इस दौरान विद्यालय के बच्चों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए जल शपथ दिलाई गई.
 

Dhanbad : जिले के झरिया स्थित भौंरा क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहाजटांड़ में गुरुवार को जल पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया .इस दौरान विद्यालय के बच्चों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए जल शपथ दिलाई गई.

 

 

कार्यक्रम में सहायक अध्यापक राजकुमार यादव ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाते हुए पानी के महत्व को विस्तार से समझाया. बच्चों ने संकल्प लिया कि वे पानी को बेकार नहीं बहाएंगे, हर बूंद बचाने का प्रयास करेंगे और जरूरत के अनुसार ही पानी का उपयोग करेंगे.

 

साथ ही अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी जल संरक्षण के लिए प्रेरित करने का वचन दिया.विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मदन प्रसाद नायक ने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण बेहद जरूरी हो गया है. उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे छोटी-छोटी आदतों के माध्यम से पानी बचाने की पहल करें और समाज में जागरूकता फैलाने में अपनी भूमिका निभाएं.

 

इस अवसर पर विद्यालय के कई शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित रहे.प्रमुख रूप से सोनिया कुमारी, पिंकी कुमारी, लखन तुरी, नरेंद्र तुरी, सावित्री कुमारी, यशोदा कुमारी, सुमित मल्लिक, पूरब भुइयां, प्रेमचंद प्रमाणिक, रवि बाउरी, सूरज बाउरी, पवन तुरी, मोहित कुमार, प्रिंस मुर्मू, शिवम कुमार, रूबी कुमारी, प्रशांत कुमार, प्रेमचंद तुरी, कार्तिक तुरी और वैष्णवी कुमारी समेत अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में जल संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और उन्हें भविष्य के जागरूक नागरिक के रूप में तैयार करना था.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही