Search

 
 
 

सारंडा मुठभेड़ में घायल कोबरा बटालियन के दो जवान दिल्ली रेफर, एयर एंबुलेंस से भेजने की तैयारी

चाईबासा के सारंडा जंगल में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में घायल कोबरा बटालियन के दो अधिकारियों को दिल्ली रेफर किया गया है. उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली भेजने की तैयारी की गई है. इसके लिए अस्पताल से एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया, ताकि बिना देरी के सुरक्षित एयरलिफ्ट किया जा सके.
 

Chaibasa :  चाईबासा के सारंडा जंगल में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में घायल कोबरा बटालियन के दो अधिकारियों को दिल्ली रेफर किया गया है. उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली भेजने की तैयारी की गई है. इसके लिए रांची के राज अस्पताल से एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया, ताकि बिना देरी के सुरक्षित एयरलिफ्ट किया जा सके. 

 

गौरतलब है कि बीते दिन सारंडा जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में कोबरा बटालियन के सब इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश और शैलेश कुमार दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए. 

 

दोनों को पहले इलाज के लिए रांची के राज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए दिल्ली रेफर कर दिया.  फिलहाल उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की टीम लगातार निगरानी रख रही  है और सुरक्षा बलों का अभियान इलाके में जारी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही