Search

 
 
 

सारंडा जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट, एक जवान गंभीर, एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया

चाईबासा के सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट हुआ है. नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट की चपेट में आकर एक पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गया.
 

Chaibasa :   चाईबासा के सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट हुआ है. नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट की चपेट में आकर एक पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

मौके पर मौजूद अन्य जवानों ने तुरंत उसे प्राथमिक उपचार दिया. जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची भेजा जा रहा है.  घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है.

 

सुरक्षा बलों ने आसपास के जंगल क्षेत्र को घेर कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर अभियान जारी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

कल आपने पढ़ा... 

 

गौरतलब है कि बीती दिन भी सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबल के चार जवान घायल हो गए थे. जबकि कई नक्सलियों के मारे जाने की भी सूचना है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही