Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, मिसिर बेसरा के दस्ते से आमना-सामना

Chaibasa :  चाईबासा के सारंडा जंगल में एक बार फिर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. जानकारी के अनुसार, सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों का सामना नक्सलियों से हो गया. पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की.

 

मौके पर सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस के जवान संयुक्त अभियान चला रहे हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ इनामी माओवादी मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ होने की बात सामने आ रही है. इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है.

 

बताया जा रहा है कि सारंडा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बचे हुए नक्सलियों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा था. बुधवार को कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस के जवान जंगल में सर्च ऑपरेशन पर निकले थे.

 

इसी दौरान जंगल के भीतर कैंप कर रहे नक्सलियों से सुरक्षाबलों का आमना-सामना हो गया. इसके बाद दोनों ओर से जमकर गोलीबारी हुई. सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अब तक किसी शव की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

 

इलाके में रुक-रुक कर फायरिंग होने की भी सूचना है और सुरक्षाबल पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रहे हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही