Search

 
 
 

धनबाद : नवनिर्वाचित महापौर व वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण 18 को, उप महापौर के लिए भी होगा चुनाव

धनबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर व वार्ड पार्षदों के साथ चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 18 मार्च को आयोजित किया जाएगा.
 

Dhanbad :  धनबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर व वार्ड पार्षदों के साथ चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 18 मार्च को आयोजित किया जाएगा. 

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि धनबाद नगर निगम के महापौर व वार्ड पार्षदों की बैठक 18 मार्च को सुबह 10 बजे समाहरणालय के पहले तले में स्थित सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी. इसके बाद सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई जाएगी.

 

वहीं चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों के लिए समाहरणालय के तीसरे तले में स्थित रूम नंबर 314 में बैठक आयोजित होगी, जहां उन्हें शपथ दिलाई जाएगी.

 

इसी दिन धनबाद नगर निगम के उप महापौर और चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी. नामांकन दाखिल करने का समय सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है.

 

आदित्य रंजन के अनुसार, 12:30 से 1 बजे तक नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी और 1 से 1:30 बजे तक वैध उम्मीदवारों की सूची तैयार की जाएगी. नाम वापस लेने का समय 1:30 से 1:45 बजे तक तय किया गया है.

 

इसके बाद 1:45 से 2:15 बजे तक मतपत्र तैयार किए जाएंगे. उप महापौर व उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान दोपहर 2:15 बजे से 3:00 बजे तक होगा. मतदान के बाद 3:00 से 3:15 बजे तक मतगणना की जाएगी.

 

आदित्य रंजन ने बताया कि 3:15 से 3:30 बजे तक परिणाम घोषित कर निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा. इसके बाद 3:30 से 4 बजे के बीच धनबाद नगर निगम के उप महापौर एवं चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष को शपथ दिलाई जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही