Search

 
 
 

रणधीर वर्मा चौक पर हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई

Dhanbad: जिले के रणधीर वर्मा चौक के पास मंगलवार को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. दरअसल एक युवक अपनी कथित प्रेमिका से मिलने पहुंचा था और उसी दौरान हंगामा हो गया.युवक पहले से शादीशुदा बताया जा रहा है और पत्नी के रहते अपनी दूसरी महिला से मिलने पहुंचा था.  इसी दौरान महिला के परिजनों ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया, जिसके बाद मौके पर जमकर हंगामा शुरू हो गया.
 

Dhanbad: जिले के रणधीर वर्मा चौक के पास मंगलवार को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. दरअसल एक युवक अपनी कथित प्रेमिका से मिलने पहुंचा था और उसी दौरान हंगामा हो गया.युवक पहले से शादीशुदा बताया जा रहा है और पत्नी के रहते अपनी दूसरी महिला से मिलने पहुंचा था. 
इसी दौरान महिला के परिजनों ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया, जिसके बाद मौके पर जमकर हंगामा शुरू हो गया.

 

बताया जाता है कि युवक और महिला काफी देर से आपस में बातचीत कर रहे थे. इसी बीच किसी तरह इसकी सूचना महिला के परिजनों को मिल गई. परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को साथ देख युवक को पकड़ लिया. इसके बाद परिजनों ने युवक की जमकर फजीहत की और उसे डांट-फटकार लगाई.

 

Uploaded Image

 


घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ भी वहां जमा हो गई. भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने युवक के साथ हाथापाई भी कर दी. रणधीर वर्मा चौक जैसे व्यस्त इलाके में अचानक हुए इस हंगामे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए और कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. स्थिति बिगड़ता देख महिला के परिजन युवती को अपने साथ वहां से ले गए. वहीं मौके पर भीड़ बढ़ता देख युवक भी किसी तरह वहां से भाग निकला. हालांकि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर इलाके में काफी देर तक चर्चा होती रही.


इस घटना की किसी ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है. हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ समय तक वहां तनावपूर्ण माहौल बना रहा, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही