Search

 
 
 

धनबादः टाटा स्टील फाउंडेशन ने 550 महिलाओं संग मनाया महिला दिवस

मुख्य अतिथि सुनीता रजोरिया ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए क्षमता निर्माण, आजीविका संवर्धन और सामुदायिक सहभागिता अत्यंत आवश्यक है. टाटा स्टील फाउंडेशन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.
 

Dhanbad : टाटा स्टील फाउंडेशन झरिया डिवीजन की ओर से जामाडोबा स्थित डिगवाडीह ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह साथ मनाया गया. कार्यक्रम में जामाडोबा व सिजुआ क्षेत्र की करीब 550 सामुदायिक महिलाओं के साथ फाउंडेशन की महिला कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. इसमें महिलाओं की उपलब्धियों, उनकी आकांक्षाओं और समाज में उनकी बढ़ती भूमिका का जश्न मनाया गया.


मुख्य अतिथि सुनीता रजोरिया ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए क्षमता निर्माण, आजीविका संवर्धन और सामुदायिक सहभागिता अत्यंत आवश्यक है. टाटा स्टील फाउंडेशन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. ऐसे आयोजन महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने की नई प्रेरणा देते हैं.


समारोह में फाउंडेशन की विभिन्न पहलों से जुड़ी महिलाओं के योगदान और उनके संघर्षपूर्ण व प्रेरणादायक सफर को प्रमुखता से रेखांकित किया गया. केक कटिंग भी की गई. दिशा कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया. समारोह में आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया.


एआई सखी इमर्जन कार्यक्रम से जुड़ी महिलाओं ने बताया कि किस तरह डिजिटल तकनीक और प्रशिक्षण के माध्यम से वे अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में लक्ष्मी सिंह, दिव्या ठाकुर, मिली सिंह, आनंदिता बनर्जी, डॉ. कोमल सिंह (हेड कंसल्टेंट, टाटा मेन हॉस्पिटल जामाडोबा), डॉ. रेखा सिंह (सीनियर कंसल्टेंट, टाटा मेन हॉस्पिटल जामाडोबा),  स्वेता कुमारी (असिस्टेंट मैनेजर, एचआरबीपी, टाटा स्टील) मौजूद रहीं. इसके अलावा विभिन्न पंचायतों से आई महिला जनप्रतिनिधि (PRI लीडर्स) भी कार्यक्रम में शामिल हुईं. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही