Search

 
 
 

MBBS तृतीय प्रोफेशनल पार्ट-I परीक्षा 17 मार्च से

रांची विश्वविद्यालय ने एमबीबीएस तृतीय प्रोफेशनल पार्ट-I वार्षिक परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है. परीक्षा 17 मार्च 2026 से शुरू होकर 24 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी.
 

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय ने एमबीबीएस तृतीय प्रोफेशनल पार्ट-I वार्षिक परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है. परीक्षा 17 मार्च 2026 से शुरू होकर 24 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी. जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी परीक्षाएं दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होंगी. रिम्स रांची के छात्रों का परीक्षा का केंद्र डोरंडा कॉलेज, रांची निर्धारित किया गया है. 

 

परीक्षा तिथियां इस प्रकार हैं—

17 मार्च 2026 (मंगलवार) – फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी (FMT)

19 मार्च 2026 (गुरुवार) – कम्युनिटी मेडिसिन (PSM) पेपर-I

24 मार्च 2026 (मंगलवार) – कम्युनिटी मेडिसिन (PSM) पेपर-II

 

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि परीक्षा के दौरान परीक्षा आचरण अधिनियम 1981 और उच्च न्यायालय के निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा. किसी भी प्रकार की सामूहिक नकल या परीक्षा में गड़बड़ी की स्थिति में पुनः परीक्षा नहीं ली जाएगी और संबंधित अभ्यर्थियों को शून्य अंक दिए जाएंगे. साथ ही परीक्षार्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा कार्यक्रम की पुष्टि अपने विभाग से अवश्य कर लें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही