Search

 
 
 

धनबादः कतरी नदी में नहाने के दौरान डूबा किशोर, तलाश जारी

सूचना मिलते ही कतरास थाना पुलिस कतरी नदी पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कराया. अनीश कुमार की तलाश जारी है. अनीश अपने एक दोस्त के साथ नदी में नहाने गया था.
 

Dhanbad : धनबाद के जिले के कतरास स्थित गौशाला के समीप कतरी नदी में नहाने के दौरान सोमवार को एक किशोर अनीश कुमार (17 वर्ष) नदी में डूब गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने तत्परता दिखाते हुए किशोर की खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका.


 स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना कतरास थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कराया. फिलहाल किशोर की तलाश जारी है.बताया जा रहा है कि अनीश अपने एक दोस्त के साथ नदी में नहाने गया था. इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही