Search

धनबाद : चिरकुंडा में पत्रकार के घर चोरी, लाखों के जेवर व नकदी ले उड़े चोर

Dhanbad: जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित तालडांगा हाउसिंग कॉलोनी में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है. अज्ञात चोरों ने एक पत्रकार के सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. जानकारी के अनुसार, दैनिक अखबार के पत्रकार प्रवीण चौधरी 12 मार्च को अपने परिवार के साथ इलाज के सिलसिले में दिल्ली गए हुए थे. मंगलवार 17 मार्च को जब वे वापस लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ मिला और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था.

 

चोरों ने घर में रखी अलमारी को तोड़कर उसमें मौजूद कीमती सामान उड़ा लिए. चोरी गए सामान में दो सोने की चेन, तीन जोड़ी सोने की बाली, चांदी के कई सिक्के और करीब 30 हजार रुपये नकद शामिल हैं. इस वारदात में लगभग 5 से 6 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही चिरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, कॉलोनी में पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं. सुरक्षा गार्ड की मौजूदगी के बावजूद इस तरह की वारदात होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp