Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  तपोवन कॉलोनी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ताला तोड़ जेवरात व कीमती सामान लेकर फरार

शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत शिव मंदिर के समीप स्थित तपोवन कॉलोनी में बीती रात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया. चोरों ने सुदेश दुबे के घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत शिव मंदिर के समीप स्थित तपोवन कॉलोनी में बीती रात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया. चोरों ने सुदेश दुबे के घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए. चोरी की इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

 

Uploaded Image

 

जानकारी के अनुसार, गृह स्वामी सुदेश दुबे अपने परिवार के साथ इलाज के सिलसिले में लगभग एक सप्ताह से घर से बाहर हैं. घर खाली होने का फायदा उठाकर चोरों ने सुनियोजित तरीके से मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश कर गए. घर में घुसने के बाद चोरों ने बड़े आराम से पूरे मकान की तलाशी ली. प्रत्येक कमरे को बारीकी से खंगाला और अलमारी में रखे जेवरात सहित कई कीमती सामान लेकर फरार हो गए. घर के अंदर सामान बिखरा हुआ मिला, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने काफी समय लेकर वारदात को अंजाम दिया.

 

 

 

इस संबंध में पड़ोसी राजकुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह जब उन्होंने घर का दरवाजा टूटा देखा तो उन्हें घटना की जानकारी हुई. इसके बाद उन्होंने तुरंत गृह स्वामी और स्थानीय थाना को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने के बाद गृह स्वामी ने भी चिंता जताई और जल्द लौटने की बात कही.

 


वहीं घटना की सूचना मिलते ही सरायढेला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर की गहन जांच की. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुट गए, ताकि चोरों की पहचान की जा सके.

 

Uploaded Image

 

एसआई नरेंद्र तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. गृह स्वामी के अनुपस्थित रहने के कारण फिलहाल चोरी हुए सामान का सही आकलन नहीं हो सका है. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत होता है कि चोरों ने सुनियोजित तरीके से और आराम से इस वारदात को अंजाम दिया है. मामले की जांच जारी है.

 

 

गौरतलब है कि धनबाद में हाल के दिनों में चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है, जिससे स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है. लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही