Search

 
 
 

धनबाद : चांदकुइयां न्यू कॉलोनी में चोरों का आतंक, एक ही रात चार घरों से लाखों की संपत्ति साफ

तीसरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदकुइयां न्यू कॉलोनी में चोरों ने एक ही रात चार घरों को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया
 

Dhanbad :  तीसरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदकुइयां न्यू कॉलोनी में चोरों ने एक ही रात चार घरों को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया.घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि जिन घरों में चोरी हुई उन सभी घरों के सदस्य किसी न किसी कारणवश बाहर गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया.


जानकारी के अनुसार, चोरों ने पहले इलाके की रेकी की और सुनसान घरों को चिन्हित कर मुख्य दरवाजों के ताले तोड़े. इसके बाद घरों के अंदर घुसकर अलमारियों और बक्सों को तोड़कर उसमें रखे कीमती जेवरात, नकदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गए. 

 

चार घरों में से तीन परिवार अभी तक बाहर से वापस नहीं लौटे हैं, जिसके कारण चोरी गई संपत्ति का सही आकलन नहीं हो सका है. पुलिस का कहना है कि परिजनों के लौटने के बाद ही नुकसान की पूरी जानकारी मिल पाएगी. 

 

पीड़ित परिजन दीपक साहू ने बताया कि पूरा परिवार बुधवार सुबह गांव गया था. शुक्रवार सुबह जब घर लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और अंदर का गेट खुला है .घर के अंदर अलमारी खुली थी और सामान बिखरा पड़ा था. 

 

प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, करीब दो लाख रुपये की संपत्ति चोरी हुई है, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण और नकदी शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही तीसरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर  जांच पड़ताल में जुट गई है. पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है. जिले में लगातार हो रही चोरियों से स्थानीय लोगों में आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही