Search

 
 
 

धनबाद : शादी से पहले युवती के नाम गांव में फेंके गए धमकी भरे पर्चे, लड़के ने रिश्ता तोड़ा

जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां युवती की शादी से पहले उसके नाम से गांव में धमकी भरा पर्चा फेंका गया है. पर्चा फेंकने वाले ने युवक को लड़की से शादी ना करने की बात कही है. वहीं ऐसा ना करने कर बुरा अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है.
 

Dhanbad :  जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां युवती की शादी से पहले उसके नाम से गांव में धमकी भरा पर्चा फेंका गया है. पर्चा फेंकने वाले ने युवक को लड़की से शादी ना करने की बात कही है. वहीं ऐसा ना करने कर बुरा अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है.   

 

Uploaded Image

 

जानकारी के अनुसार, पूर्वी टुंडी के केन्दुआटांड़ गांव निवासी बीसीसीएल कर्मी के पुत्र की शादी नारायणपुर थाना क्षेत्र के बौआ (गोकुला) गांव की एक लड़की से 21 अप्रैल को तय हुई थी. शादी की तैयारियां अंतिम चरण में थीं.

 

इस बीच शनिवार रात केन्दुआटांड़ और टेसराटांड़ गांव में किसी अज्ञात व्यक्ति ने युवती के नाम से लिखे कई धमकी भरे पर्चे फेंक दिए. सुबह जब ग्रामीणों की नजर इन पर्चे पर पड़ी तो गांव में हड़कंप मच गया.

 

इसके बाद लड़का पक्ष ने शादी से पीछे हटने का फैसला कर लिया. अचानक रिश्ता टूटने से दोनों परिवार सदमे में हैं. वहीं इसको लेकर गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.परिजन इसे साजिश बताते हुए दोषियों की पहचान की मांग कर रहे हैं. 

 

ग्रामीणों का कहना है कि किसी शरारती तत्व ने जानबूझकर यह हरकत की है, ताकि शादी रुक जाए.  फिलहाल मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है और पर्चे फेंकने वाले की तलाश की जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही