Search

 
 
 

धनबाद : नगर निकाय चुनाव को लेकर समाहरणालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर समाहरणालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त कर दी गई है.
 

Dhanbad : नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर समाहरणालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त कर दी गई है. उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार मैन गेट और मुख्य प्रवेश द्वार पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं ताकि नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके. 

 

दोनों प्रवेश बिंदुओं पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. समाहरणालय में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है. प्रत्याशियों की सुरक्षा जांच के साथ-साथ पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है जिससे किसी भी तरह की अव्यवस्था या अनियमितता पर नजर रखी जा सके.

 

प्रशासन ने व्यवस्था को नियंत्रित रखने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं. मुख्य प्रवेश द्वार से केवल महापौर एवं वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है. प्रत्येक प्रत्याशी के साथ अधिकतम चार व्यक्तियों को ही अंदर जाने की इजाजत है.

 

इसके अतिरिक्त नामांकन पत्र खरीदने वाले अभ्यर्थियों को भी निर्धारित नियमों के तहत प्रवेश दिया जा रहा है. भीड़-भाड़ और अव्यवस्था से बचने के लिए प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग गेट चिन्हित किए गए हैं.

 

नामांकन दाखिल करने के बाद प्रत्याशियों को बाहर निकलने के लिए अलग मार्ग का उपयोग करना अनिवार्य किया गया है. प्रशासन का कहना है कि इन कड़े सुरक्षा उपायों का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही