Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : टुण्डी CSP लूटकांड का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार, दो अब भी फरार

जिले के टुण्डी थाना क्षेत्र अंतर्गत कमारटीह में CSP संचालक से हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है
Advertisement
Advertisement

Dhnabad: जिले के टुण्डी थाना क्षेत्र अंतर्गत कमारटीह में CSP संचालक से हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो अन्य साथी अभी भी फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. यह जानकारी शुक्रवार को डी एन बांका (डीएसपी - 2) ने प्रेस वार्ता कर दी. 

 

उन्होंने बताया कि यह घटना 13 अप्रैल की है. जब तीन अज्ञात अपराधी सफेद गमछे से अपना चेहरा ढककर CSP संचालक सुनील मुर्मू की दुकान में घुस आए. अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर करीब 78,750 रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद से इलाके में दहशत है.घटना की गंभीरता को देखते हुए टुण्डी थाना में कांड संख्या 28/26 दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की. 

 

वरीय पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई. टीम ने घटनास्थल और आसपास के दुकानों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई.

 

जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर गोविंदपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपहाड़ी निवासी डिग्गू गोप (28 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. कड़ी पूछताछ में उसने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया और अपने दो अन्य साथियों के नामों का भी खुलासा किया. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने लूट में इस्तेमाल की गई ग्लैमर मोटरसाइकिल (JH 10BV 2355) घटना के समय पहना गया जूता और 1,120 रुपये नकद बरामद किया है.

 

फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का पूर्ण रूप से खुलासा कर दिया जाएगा.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही