Search

 
 
 

धनबादः नानी के अंतिम संस्कार में गए दो भाई नदी में डूबे, एक की मौत

अंतिम संस्कार के बाद दोनों भाई नदी में नहाने उतरे. पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण दोनों डूबने लगे. एक युवक को स्थानीय लोगों ने तो बचा लिया लेकिन दूसरा युवक लापता हो गया.
 

दूसरे युवक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया 

Dhanbad : धनबाद जिले के सुदामडीह थाना क्षेत्र के बिरसा पुल के समीप मंगलवार को नहाने के दौरान दामोदर नदी में दो युवक डूब गए. इनमें से एक युवक लक्की चौहान को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया. वहीं उसके भाई राजकुमार चौहान की मौत हो गई. लक्की चौहान अपने भाई राजकुमार चौहान के साथ झरिया के सहाना पहाड़ी से अपनी नानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मोहलबनी घाट आया था.

अंतिम संस्कार के बाद दोनों भाई नदी में नहाने उतरे. पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण दोनों डूबने लगे. एक युवक को स्थानीय लोगों ने तो बचा लिया लेकिन दूसरा युवक लापता हो गया. मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने पास के थाना को दी. जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से लापता युवक की तलाश शुरू की गई. कई घंटे की खोजबीन के बाद गोताखोरों ने राजकुमार का शव नदी से बरामद कर लिया.गौरतलब है कि इसी स्थान पर दो दिन पहले भी दो युवकों की डूबने से मौत हो गई थी. जिससे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घाट पर सुरक्षा उपायों की मांग की है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही