Search

 
 
 

धनबाद: हथिया तालाब में मिला अज्ञात शव, पहचान में जुटी पुलिस

जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत भेलाटांड स्थित हथिया तालाब से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. तालाब में शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. मामले की जानकारी मिलते ही बरवाअड्डा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और तालाब से शव को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की.
 

Dhanbad: जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत भेलाटांड स्थित हथिया तालाब से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. तालाब में शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. मामले की जानकारी मिलते ही बरवाअड्डा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और तालाब से शव को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की. 

 


मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें तालाब में शव होने की जानकारी मिली. जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे, लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई.


वहीं पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं. शव शिनाख्त के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा. फिलहाल, पुलिस शव की पहचान में जुटी है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही