Search

 
 
 

पलामू: कुत्तों के हमले में हिरण की मौत

जंगल से भटककर शहर पहुंचे हिरणों के झुंड पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया. इस हमले में एक हिरण की मौत हो गई. स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार के दिन 10–12 की संख्या में हिरण के झुंड छतरपुर उच्च विद्यालय मैदान में देखे गए. इसी दौरान एक हिरण झुंड से अलग होकर सोनार मोहल्ला की ओर निकल गया, जहां कुत्तों ने उसे घेरकर बुरी तरह घायल कर दिया.
 

Medininagar: जंगल से भटककर शहर पहुंचे हिरणों के झुंड पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया. इस हमले में एक हिरण की मौत हो गई. स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार के दिन 10–12 की संख्या में हिरण के झुंड छतरपुर उच्च विद्यालय मैदान में देखे गए. इसी दौरान एक हिरण झुंड से अलग होकर सोनार मोहल्ला की ओर निकल गया, जहां कुत्तों ने उसे घेरकर बुरी तरह घायल कर दिया. गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई.


 
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत हिरण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रभारी वनपाल लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक रूप से कुत्तों के हमले से मौत की आशंका है,  हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा.

 

वन विभाग द्वारा पूर्वी वन क्षेत्र में जानवरों के लिए 15 नाले बनाए गए हैं, जहां पानी की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा डैम और चेक डैम में भी पर्याप्त पानी उपलब्ध होने की बात कही गई है.

 

बताते चलें कि गर्मी के दिनों में पलामू क्षेत्र में प्यास से बेहाल जंगली जानवर अक्सर जंगल से भटककर आबादी वाले इलाकों में पहुंच जाते हैं. रविवार को अधिकतम तापमान करीब 44 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे इंसानों के साथ-साथ जानवर भी पानी और चारे के अभाव में इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही