Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः वार्ड 11 के पार्षद पर चुनाव में नामांकन के समय तीसरे बच्चे की जानकारी छुपाने का आरोप

वार्ड संख्या 11 के नवनिर्वाचित पार्षद बद्री रविदास पर निगम चुनाव में नामांकन के समय महत्वपूर्ण जानकारी छुपाने का गंभीर आरोप लगा है. वार्ड 11 के ही निवासी प्रहलाद कुमार ने इस संबंध में धनबाद डीसी को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच कराने की मांग की है.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 11 के नवनिर्वाचित पार्षद बद्री रविदास पर निगम चुनाव में नामांकन के समय महत्वपूर्ण जानकारी छुपाने का गंभीर आरोप लगा है. वार्ड 11 के ही निवासी प्रहलाद कुमार ने इस संबंध में धनबाद डीसी को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच कराने की मांग की है.


प्रहलाद कुमार ने अपने आवेदन में कहा है कि बद्री रविदास तीन बच्चों के पिता हैं. लेकिन उन्होंने चुनाव के समय दाखिल किए गए नामांकन पत्र में केवल दो बच्चों की ही जानकारी दी. तीसरे बच्चे की जानकरी छुपा दी. प्रहलाद कुमार ने अपने आरोप के समर्थन में तीसरे बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र भी डीसी ऑफिस को सौंपा है.

 

 

उनका कहना है कि चुनाव आयोग के प्रावधानों के अनुसार वर्ष 2013 के बाद यदि किसी उम्मीदवार की तीसरी संतान होती है, तो वह स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य माना जाएगा. इस नियम से बचने के लिए बद्री रविदास ने तीसरे बच्चे की जानकारी जानबूझकर नामांकन पत्र में छुपा ली. मामला सामने आने के बाद वार्ड 11 की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही