Search

 
 
 

धनबाद : वार्ड 41 पार्षद प्रत्याशी अनुरंजन कुमार सिंह ने मतदाताओं से मिल रखा विकास विजन

नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 41 में सियासी हलचल तेज हो गई है. पार्षद प्रत्याशी अनुरंजन कुमार सिंह का जनसंपर्क अभियान इन दिनों पूरे जोश के साथ जारी है.
 

Dhanbad: नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 41 में सियासी हलचल तेज हो गई है. पार्षद प्रत्याशी अनुरंजन कुमार सिंह का जनसंपर्क अभियान इन दिनों पूरे जोश के साथ जारी है. गुरुवार को उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों का सघन दौरा कर मतदाताओं से संपर्क किया, आशीर्वाद लिया और वार्ड के सर्वांगीण विकास को लेकर अपना विस्तृत विजन साझा किया.

 

जनसंपर्क अभियान के दौरान अनुरंजन कुमार सिंह समर्थकों के साथ संतोष नगरी, जामाडोबा बाजार, शास्त्री नगर, रमजानपुर, भागा, आजाद नगर, अयोध्या नगरी और गाड़ीवान पट्टी पहुंचे. जगह-जगह स्थानीय निवासियों ने उनका स्वागत किया और अपनी समस्याएं सामने रखीं. 

 

प्रत्याशी ने आश्वासन दिया कि जनप्रतिनिधि बनने पर बुनियादी समस्याओं को और सुदृढ़ करना पहली प्राथमिकता होगी. अनुरंजन कुमार सिंह ने वार्ड को आदर्श बनाने की दिशा में एक नयी  योजना का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता होगी. 

 

वहीं महिला सशक्तिकरण को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए उन्होंने कहा कि कई सरकारी योजनाएं जानकारी के अभाव में धरातल तक नहीं पहुंच पाती ऐसे में उनकी कोशिश होगी कि महिलाओं के लिए संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभुकों तक पहुंचे. साथ ही स्वरोजगार, स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा और कौशल विकास प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जाएगा. 

 

उन्होंने कहा कि जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी वार्ड सशक्त होगा. उन्होंने वार्ड में नियमित सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन की बेहतर प्रणाली और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का भी संकल्प लिया. क्षेत्र भ्रमण के दौरान अनुरंजन कुमार सिंह ने लोगों से अपील की कि वे स्वच्छ, विकसित और संगठित वार्ड के निर्माण में उनका साथ दें.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही