Search

 
 
 

धनबाद : गोविंदपुर NH पर हाईवा की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार

गोविंदपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां सड़क पार करने के दौरान हाईवा की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. महिला की पहचान पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के विश्वाडीह निवासी संगीता कुमारी (लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया
 

Dhanbad :  गोविंदपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां सड़क पार करने के दौरान हाईवा की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. महिला की पहचान पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के विश्वाडीह निवासी संगीता कुमारी (लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया.

सिर में गहरी चोट लगने के कारण हुई मौत

जानकारी के अनुसार, संगीता कुमारी अपने पति सुनील कुमार सिंह के साथ स्कूटी से गोविंदपुर पहुंची थीं. स्कूटी रोकने के बाद वह पैदल सड़क पार कर रही थीं. तभी एक तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनके सिर में गहरी चोट आई.

 

​हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पास के थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संगीता कुमारी को बेहतर इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

निगरानी, स्पीड कंट्रोल व सुरक्षित ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने मांग 

घटना के संबंध में ​संगीता के पति सुनील कुमार सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी सड़क पार कर रही थी. तभी हाईवा चालक ने अचानक वाहन को मोड़ दिया, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई. दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया.

 

​इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. उन्होंने NH पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता जताई है और प्रशासन से सख्त निगरानी, स्पीड कंट्रोल एवं सुरक्षित ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की कड़ी मांग की है. ​पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही