Search

 
 
 

धनबाद :  रेलवे ट्रैक के किनारे से महिला का शव बरामद, हादसा या हत्या, जांच में जुटी पुलिस

शहर के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भूली मोड़ स्थित रेलवे लाइन के पोल संख्या DK I/K12 के पास गुरुवार को एक अज्ञात महिला का शव मिला है.
 

Dhanbad :  शहर के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भूली मोड़ स्थित रेलवे लाइन के पोल संख्या DK I/K12 के पास गुरुवार को एक अज्ञात महिला का शव मिला है. शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है. खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है,

 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतका के चेहरे (सिर और नाक) पर गहरे चोट के निशान हैं, जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि महिला की मौत हादसे या किसी अन्य कारण से हुई है. स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी आरपीएफ और पास के थाना को दी.  सूचना मिलते ही बैंक मोड़ थाना प्रभारी परवीन कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

 


थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच लग रही है. प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हुई होगी. फिलहाल पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है, ताकि मृतका की पहचान हो सके.उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा. फिलहाल हर एंगल से जांच की जा रही है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही