Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : अपार्टमेंट की छत से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत लुबी सर्कुलर रोड स्थित एक अपार्टमेंट की छत्त से शनिवार को एक युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक की पहचान प्रोफेसर कामता प्रसाद के 21 वर्षीय बेटे ऋषव निशांत के रूप में हुई है.
Advertisement
Advertisement
  • जांच में जुटी पुलिस

Dhanbad :  शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत लुबी सर्कुलर रोड स्थित एक अपार्टमेंट की छत्त से शनिवार को एक युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक की पहचान प्रोफेसर कामता प्रसाद के 21 वर्षीय बेटे ऋषव निशांत के रूप में हुई है.

 

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया.

 

Uploaded Image

 

चिकित्सकों के अनुसार,  युवक के शरीर में कई गंभीर चोटें आई हैं और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है.

 

Uploaded Image

 

इधर घटना की सूचना मिलते ही धनबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक छत से कैसे गिरा. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह महज एक दुर्घटना है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है.

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और अपार्टमेंट परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके. फिलहाल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम उसकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही