Search

गढ़वा : दुकान में घुसकर युवक को मारी गोली

Garhwa : जिले के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के नरखोरिया गांव में दिनदहाड़े गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई है. अज्ञात अपराधी ने गांव निवासी स्व. जय गोविंद महतो के 50 वर्षीय पुत्र उमेश महतो को उनकी ही दुकान में घुसकर गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल उमेश महतो को तुरंत अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई है.

 

घायल उमेश महतो ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी एक युवक आया और सिगरेट व गुटखा मांगा. इसी दौरान अचानक उसने हथियार निकालकर उन पर गोली चला दी. गोली उनके बांये कंधे में लगी और आर-पार हो गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस के अनुसार, घटना की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp