Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : ATM मशीन में छेड़छाड़ कर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

अगर आप एटीएम से पैसे निकालने जा रहे हैं तो जरा सतर्क हो जाएं. पैसे निकालने से पहले एटीएम मशीन को अच्छी तरह चेक कर लें कि कहीं उसमें किसी तरह की छेड़छाड़ तो नहीं की गई है.
Advertisement
Advertisement
  • टिन का बॉक्स लगाकर फंसाता था पैसे

Dhanbad : अगर आप एटीएम से पैसे निकालने जा रहे हैं तो जरा सतर्क हो जाएं. पैसे निकालने से पहले एटीएम मशीन को अच्छी तरह चेक कर लें कि कहीं उसमें किसी तरह की छेड़छाड़ तो नहीं की गई है. 

 

इन दिनों कुछ शातिर अपराधी एटीएम मशीनों में तकनीकी छेड़छाड़ कर लोगों को चूना लगाने की कोशिश कर रहे हैं. ताजा मामला धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र से सामने आ रहा है.  (धनबाद की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)

Uploaded Image

 

कुसतौर स्थित एसबीआई एटीएम की मशीन में एक युवक कैश निकलने वाले स्लॉट पर टिन का छोटा बॉक्स लगाकर उसे काले टेप से ढक देता था. जब कोई ग्राहक पैसे निकालता तो नोट मशीन से बाहर नहीं निकलने की बजाय उस बॉक्स में चला जाता था.

 

बाद में आरोपी युवक मौके पर पहुंचकर उस बॉक्स में फंसे पैसे निकाल लेता था. इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान तेतुलमारी थाना क्षेत्र निवासी धीरज कुमार पासवान के रूप में हुई है.

Uploaded Image

 

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने किया था आगाह

इस संबंध में केंदुआडीह थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर प्रमोद पांडेय ने बताया कि कुसतौर स्थित एसबीआई के एटीएम में कोई गार्ड नहीं है. पिछले कुछ दिनों से वहां संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी. 

 

इसको लेकर स्थानीय लोगों को पहले से ही सतर्क कर दिया गया था कि अगर कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत सूचना दें. 

 

खाते से पैसा कटा, पर एटीएम से नहीं निकला कैश

इस बीच पास के रहने वाले महफूज आलम पैसे निकालने के लिए उक्त एटीएम में पहुंचे. उन्होंने मशीन से पैसा निकालने की प्रक्रिया पूरी की. लेकिन उनके खाते से पैसे कट जाने के बावजूद मशीन से कैश नहीं निकला.

 

इस पर उन्हें शक हुआ और उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी. कुछ ही देर बाद धीरज कुमार पासवान नामक युवक वहां पहुंचा और एटीएम मशीन से फंसे हुए पैसे निकालने का प्रयास करने लगा.

 

युवक की गतिविधि संदिग्ध लगने पर स्थानीय लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना अपराध स्वीकार किया है. 

 

पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, किसी दूसरे व्यक्ति का एटीएम कार्ड और छेड़छाड़ में इस्तेमाल किया गया टिन का बॉक्स बरामद किया है.  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

 

एटीएम से पैसे निकालते समय चेक कर लें कैश और कार्ड स्लॉट

थाना प्रभारी ने आम लोगों से अपील की है कि एटीएम से पैसा निकालते समय मशीन के कैश स्लॉट और कार्ड स्लॉट को अच्छे से चेक लें. किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही