Search

 
 
 

धनबादः मिनी ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत, चालक फरार

मालवाहक टाटा 710 वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन काफी तेज गति में था और मोड़ के पास अचानक सामने आए युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला. युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.
 
सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाती पुलिस.

Dhanbad : धनबाद शहर के 8 लेन सड़क से जुड़े सर्विस रोड पर मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. कशियाटांड़ मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, मालवाहक टाटा 710 वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन काफी तेज गति में था और मोड़ के पास अचानक सामने आए युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला. युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.


घटना की सूचना मिलते ही भूली ओबी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है. मृतक की पहचान कशियाटांड़ बस्ती निवासी दिलीप सिंह के पुत्र दिनेश सिंह (21 वर्ष) के रूप में हुई है.

 


सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर सर्विस रोड को जाम कर दिया. इसके चलते वहां कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने और आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया. आश्वासन दिया कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही