Search

 
 
 

धनबाद :  ड्यूटी से लौटते समय बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से युवक की मौत

शहर के स्टील गेट के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान गोविंदपुर थाना क्षेत्र के चकचूरू बाद चकचूरू गोवर्धन हेंब्रम के रूप में हुई है.
 

Dhanbad :   शहर के स्टील गेट के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान गोविंदपुर थाना क्षेत्र के चकचूरू बाद चकचूरू गोवर्धन हेंब्रम के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह देर रात अपनी ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी स्टील गेट के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत उठाकर इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) पहुंचाया.

 

अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे का कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी हैं. पुलिस दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके.

 

Uploaded Image

 

गोवर्धन हेंब्रम बिग बाजार के पास स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत थे. बताया जा रहा है कि गोवर्धन अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे, जिससे इस हादसे के बाद परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है.

 

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है .

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही