Dhanbad : शहर के व्यस्ततम इलाकों में शुमार रणधीर वर्मा चौक के समीप स्थित हीरापुर बाजार समिति फल मंडी में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान रोहित सिंह (20 वर्षीय) के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, रोहित सिंह मूल रूप से बोकारो का रहने वाला था और कई वर्ष पहले अपने पिता के साथ रोजी-रोटी की तलाश में धनबाद आकर बस गया था. वह हीरापुर क्षेत्र में रहकर मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था.

बताया जा रहा है कि बीती रात भी वह रोज की तरह काम खत्म करने के बाद पास की एक दुकान की छत पर सोने चला गया था. शुक्रवार सुबह जब फल मंडी के दुकानदार और स्थानीय लोग शौचालय के लिए बाहर निकले, तब उनकी नजर एक बंद दुकान के सामने पड़े युवक के शव पर पड़ी.

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पास के थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई. प्रारंभिक जांच में युवक के गले पर किसी तेज धारदार हथियार से वार के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या की गई है.
घटना के बाद फल मंडी क्षेत्र में दहशत का माहौल है. दुकानदारों और आसपास के लोगों में भय और आक्रोश दोनों देखा जा रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment