Search

 
 
 

रामगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष चुने गए धनेश्वर प्रसाद, धर्मेन्द्र पटेल बने सचिव

Ramgarh News: प्रेस क्लब चुनाव में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पत्रकारों ने हिस्सा लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया. कुल 204 मतदाताओं में से 196 मत वैध पाए गए, जबकि किसी भी मत को निरस्त नहीं किया गया.
 
प्रेस क्लब के निर्वाचित सदस्य
  • उपाध्यक्ष बने प्रदीप राज बबलू
  • कोषाध्यक्ष चुने गए दुर्वेज आलम
  • दिलीप कुमार सिंह बने संयुक्त सचिव

Ramgarh News: रामगढ़ प्रेस क्लब की चुनाव मंगलवार को संपन्न हुई. चुनाव को लेकर जिले के पत्रकारों में पूरे दिन उत्साह और गहमागहमी का माहौल बना रहा. परिणाम की घोषणा होते ही विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला.

इसे भी पढ़ें: 

चुनाव में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पत्रकारों ने हिस्सा लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया. कुल 204 मतदाताओं में से 196 मत वैध पाए गए, जबकि किसी भी मत को निरस्त नहीं किया गया. प्रेस क्लब रामगढ़ की चुनाव जिला प्रशासन की देखरेख में संपन्न हुआ. 

 

अध्यक्ष पद का मुकाबला बिरेन्द्र कुमार बिरू और धनेश्वर प्रसाद के बीच हुआ. दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. अंततः धनेश्वर प्रसाद ने 102 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि बिरेन्द्र कुमार बिरू को 94 मत मिले. 

 

सचिव पद पर धर्मेन्द्र पटेल ने 120 मत प्राप्त किया, जबकि दुर्गेश नन्दन तिवारी को 76 मत मिले. धर्मेन्द्र पटेल ने 44 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की.

 

उपाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप कुमार बबलू और दिनेश कुमार के बीच मुकाबला हुआ. प्रदीप कुमार बबलू को 127 मत प्राप्त हुए, जबकि दिनेश कुमार को 68 मत मिले. प्रदीप बबलू ने 59 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. 

 

कोषाध्यक्ष पद पर दुर्वेज आलम ने 111 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की. उनके प्रतिद्वंद्वी उत्तम कुमार को 85 मत मिले. दुर्वेज आलम ने 26 मतों के अंतर से जीत हासिल की .

 

संयुक्त सचिव पद पर त्रिकोणीय मुकाबला हुआ. दिलीप कुमार सिंह ने 101 मत हासिल कर जीत दर्ज की. राजीव कुमार सिंह को 38 और उमेश सिन्हा को 57 मत मिले. इसके अलाव 10 कार्यकारिणी सदस्य भी निर्वाचित हुए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही