Search

 
 
 

यूथ ओलंपिक में धिनिधि और खुशबू ने लहराया परचम, तैराकी में ब्रॉन्ज और जूडो में सिल्वर

Sports News: यूथ ओलंपिक गेम्स 2026 में भारत की महिला तैराक धिनिधि देसिंघू ने तैराकी में महिलाओं की 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में  ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. 15 वर्षीय खुशबू राजकभाई ने महिलाओं के 63 किलोग्राम जूडो वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है.
 
भारत की महिला तैराक धिनिधि देसिंघू

Sports News: डकार में खेले जा रहे यूथ ओलंपिक गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. भारत की महिला तैराक धिनिधि देसिंघू ने तैराकी में महिलाओं की 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में  ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. वह इन खेलों में मेडल जीतने वाली भारत की पहली तैराक बन गई हैं. वहीं, 15 वर्षीय खुशबू राजकभाई ने महिलाओं के 63 किलोग्राम जूडो वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है.

 

इसे भी पढ़ें:


16 वर्षीय धिनिधि देसिंघु ने 100 मीटर तैराकी स्पर्धा में 56.27 सेकंड का समय निकालते हुए तीसरा स्थान हासिल किया. इस स्पर्धा में क्रोएशिया की एना बोबानोविच ने 55.89 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि न्यूजीलैंड की एलिसा लॉसन 56.13 सेकंड में रेस पूरी कर रजत पदक जीतने में सफल रहीं.

 

15 वर्षीय खुशबू राजकभाई को महिलाओं के 63 किलोग्राम जूडो वर्ग के फाइनल में जर्मनी की जोलिना राइनहोल्ड के हाथों हार का सामना करना पड़ा. खुशबू यूथ ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की दूसरी जूडो खिलाड़ी बन गई हैं. इससे पहले 2018 में ब्यूनस आयर्स यूथ ओलंपिक में थांगजाम तबाबी देवी ने महिलाओं के 44 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीता था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही