Search

 
 
 

ढुल्लू अपने बेटे को उसी रास्ते पर ले आए जिसमें उनपर आरोप लगते रहे हैं : अरूप चटर्जी

हर मां-बाप की इच्छा होती है कि उनके बच्चे पढ़-लिखकर बड़े अधिकारी बनें, आईएएस, आईपीएस बनें या समाज में सम्मान के साथ अपनी पहचान बनाएं. लेकिन सांसद ढुल्लू महतो ने अपने बेटे को अपराध की दुनिया में धकेल दिया है. उनके बेटे का नाम प्रशांत है. ऐसा कहना है निरसा विधायक अरूप चटर्जी का.
 

Ranchi: हर मां-बाप की इच्छा होती है कि उनके बच्चे पढ़-लिखकर बड़े अधिकारी बनें, आईएएस, आईपीएस बनें या समाज में सम्मान के साथ अपनी पहचान बनाएं. लेकिन सांसद ढुल्लू महतो ने अपने बेटे को अपराध की दुनिया में धकेल दिया है. उनके बेटे का नाम प्रशांत है. ऐसा कहना है निरसा विधायक अरूप चटर्जी का.

 

निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने प्रेस वार्ता के दौरान सांसद ढुल्लू महतो और उनके बेटे प्रशांत पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि प्रशांत धनबाद के कई इलाकों में अवैध कोयला कारोबारियों से पैसे की वसूली करता है. विधायक का आरोप है कि अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों से नियमित रूप से वसूली की जाती है और इस पूरे नेटवर्क में पिता और पुत्र दोनों की भूमिका है.

 

अरूप चटर्जी ने आरोप लगाया कि धनबाद की जमुनिया नदी से निकलने वाले हर ट्रक से 10,000 रूपये की अवैध वसूली की जाती है. उन्होंने दावा किया कि यह वसूली संगठित तरीके से की जा रही है और इसमें सांसद ढुल्लू महतो और उनके बेटे प्रशांत दोनों शामिल हैं. उनके अनुसार, अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों पर दबाव बनाकर पैसे वसूले जाते हैं.

 

प्रेस वार्ता में विधायक ने कहा कि जहां सामान्य परिवार अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर बेहतर भविष्य देने का सपना देखते हैं, वहीं ढुल्लू महतो ने कथित तौर पर अपने बेटे को भी उसी रास्ते पर लगा दिया, जिस रास्ते पर उनके खिलाफ आरोप लगते रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

 

प्रेस वार्ता के दौरान अरूप चटर्जी ने ढुल्लू महतो पर कई अन्य गंभीर आरोप भी लगाए और कहा कि यदि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही