Search

 
 
 

‘धुरंधर 2’ का क्रेज, एडवांस बुकिंग शुरू होते ही टिकटों की कीमतें बढ़ीं

धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. हालांकि फिलहाल टिकट बुकिंग सिर्फ 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीव्यू शोज के लिए खोली गई है. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में पैन इंडिया रिलीज होगी, लेकिन दर्शकों को एक दिन पहले ही इसे देखने का मौका मिलेगा
 

Lagatar desk : ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. हालांकि फिलहाल टिकट बुकिंग सिर्फ 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीव्यू शोज के लिए खोली गई है. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में पैन इंडिया रिलीज होगी, लेकिन दर्शकों को एक दिन पहले ही इसे देखने का मौका मिलेगा.

 

पेड प्रीव्यू शोज के लिए बंपर बुकिंग

मेकर्स ने गुरुवार शाम से देर रात तक लगभग हर सिनेमाघर में 5 से 6 प्रीमियर शोज रखे हैं. बताया जा रहा है कि भारतीय सिनेमा में पहली बार किसी फिल्म के लिए रिलीज से पहले इतने ज्यादा पेड प्रीव्यू शोज आयोजित किए जा रहे हैं.फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जबकि इसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

 

 

टिकटों की कीमत बढ़ाई गई

पेड प्रीव्यू शोज के लिए टिकटों की कीमत सामान्य से ज्यादा रखी गई है.

सामान्य टिकट: 450 से 600 रुपये

गोल्ड कैटेगरी: करीब 1200 रुपये

यानी स्टैंडर्ड कीमत से 10 से 25 प्रतिशत ज्यादा चार्ज किया जा रहा है.

 

4 घंटे लंबी हो सकती है फिल्म

‘धुरंधर 2’ का रनटाइम भी चर्चा में है. खबरों के मुताबिक फिल्म करीब 4 घंटे लंबी हो सकती है. इससे पहले इसका पहला पार्ट ‘धुरंधर करीब 3 घंटे 32 मिनट का था. हालांकि रिलीज से पहले इसे थोड़ा छोटा करने की भी चर्चा है.

 

 

क्या टूटेगा ‘They Call Him OG’ का रिकॉर्ड

पेड प्रीव्यू से सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड फिलहाल पवन कल्याण की फिल्म They Call Him OG के नाम है, जिसने रिलीज से पहले करीब 23 करोड़ रुपये कमाए थे.इससे पहले यह रिकॉर्ड हरि हरा वीरा मल्लू के पास था, जिसने पेड प्रीमियर से 15 करोड़ रुपये कमाए थे.फिल्म की जबरदस्त हाइप को देखते हुए माना जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ सिर्फ पेड प्रीव्यू से 30 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा सकती है.

 

पहले दिन 100 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

‘धुरंधर 2’ इस बार हिंदी के साथ तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज हो रही है. पहले पार्ट ने भारत में 838.50 करोड़ और दुनियाभर में 1305.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी.इसी के चलते ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म पहले ही दिन दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है.

 

फिल्म की कहानी

फिल्म में रणवीर सिंह एक बार फिर हमजा अल मजारी उर्फ जसकीरत सिंह रंगी के किरदार में नजर आएंगे. कहानी में लियारी के अंडरवर्ल्ड, दुश्मनों और अंतरराष्ट्रीय साजिशों के खिलाफ उनकी लड़ाई दिखाई जाएगी.फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही