Search

 
 
 

धुरंधर 2: विवेक सिन्हा को पाकिस्तान से  मिल रहे प्यार भरे मैसेज, बोलें – ये अनुभव मेरे लिए अद्भुत

धुरंधर 2' में जहूर मिस्त्री का किरदार निभा रहे एक्टर विवेक सिन्हा ने बताया कि उन्हें दर्शकों से नफरत और प्यार दोनों ही मिल रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनके किरदार को लेकर प्रतिक्रियाओं की भरमार है.
 

Lagatar desk : 'धुरंधर 2' में जहूर मिस्त्री का किरदार निभा रहे एक्टर विवेक सिन्हा ने बताया कि उन्हें दर्शकों से नफरत और प्यार दोनों ही मिल रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनके किरदार को लेकर प्रतिक्रियाओं की भरमार है.

 

 

सोशल मीडिया पर मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया

विवेक ने जी न्यूज को बताया,इंस्टाग्राम पर करीब 2,000 कमेंट्स आ चुके हैं. लोग कहते हैं कि मुझे देखकर उन्हें इतना गुस्सा आता है कि वे स्क्रीन के अंदर घुसकर मुझे मारना चाहते हैं, लेकिन मेरी एक्टिंग भी बहुत पसंद आ रही है.उन्होंने आगे कहा, कुछ लोग पाकिस्तान से आकर मुझे मारने की धमकी तक दे रहे हैं, लेकिन वहीं से 'आई लव यू' वाले मैसेज भी आ रहे हैं. यह अनुभव मेरे लिए अद्भुत है.

 


14 सेकंड का सीन और स्टार जैसा फील


विवेक सिन्हा के अनुसार, सिर्फ 14 सेकंड के फुटेज ने उन्हें स्टार जैसा महसूस कराया. उन्होंने कहा, यह मेरी उम्मीदों से कहीं बढ़कर था. लोगों का खून खौल रहा था, लेकिन मेरी एक्टिंग की तारीफ भी हो रही थी.

 

निजी जीवन और संघर्ष की कहानी


विवेक का बचपन चुनौतियों भरा था. 6 साल की उम्र में पिता का निधन हो गया और उनकी मां ने अकेले उन्हें पाला. अपने आत्मविश्वास का श्रेय वह अपनी मां को देते हैं.

 

एक्टिंग की जर्नी


विवेक ने बताया कि वह एक्टिंग की दुनिया में आकस्मिक रूप से आए. दिल्ली में 10 साल थिएटर और टीचिंग के बाद 2023 में मुंबई आए, लेकिन प्रोजेक्ट अटक गया. 'धुरंधर 2' से पहले वह आमिर खान की पीके और मनोज बाजपेयी के साथ 'सिर्फ एक बंदा काफी है' में नजर आए.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही