Search

 
 
 

स्क्रीन अवॉर्ड्स में राजपाल यादव पर तंज, सलमान खान ने किया सपोर्ट

हाल ही में हुए स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 में बॉलीवुड के कई सितारों के साथ कॉमेडियन राजपाल यादव भी शामिल हुए थे, लेकिन शो के दौरान उनके साथ हुई एक घटना चर्चा का विषय बन गई. जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी.
 

Lagatar desk : हाल ही में हुए स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 में बॉलीवुड के कई सितारों के साथ कॉमेडियन राजपाल यादव भी शामिल हुए थे, लेकिन शो के दौरान उनके साथ हुई एक घटना चर्चा का विषय बन गई. जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी.

 

दरअसल, इवेंट के होस्ट सौरभ द्विवेदी ने मंच पर राजपाल यादव के पुराने चेक बाउंस केस को लेकर मजाक किया. उन्होंने कहा, राजपाल भाई, डॉलर-रुपया चाहे जितना ऊपर-नीचे हो, लौटाने तो वही पड़ेगा जितना उधार है.इस टिप्पणी को सुनकर राजपाल यादव कुछ पल के लिए असहज नजर आए, हालांकि उन्होंने स्थिति को संभालने की कोशिश की.इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कई लोगों ने इसे गलत बताया. इसी बीच बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी राजपाल यादव के स्पोट में सामने आए.

 

 

सलमान खान ने  हासल ही में अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा -राजपाल भाई, आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको बार-बार देखा है क्योंकि आप अपने काम में वैल्यू लाते हो. आपको काम मिलता रहेगा 

 

उन्होंने आगे लिखा - कभी-कभी बहाव में कुछ बातें निकल जाती हैं, लेकिन दिल से काम करते रहो. डॉलर ऊपर हो या नीचे, फर्क नहीं पड़ता. सलमान खान ये पोस्ट अब सोशल मीडिया वायरल हो रहा   है और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

 

 

वहीं, सलमान के इस सपोर्ट पर राजपाल यादव ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा -भाई, मेरे 30 साल के सफर को सराहने के लिए धन्यवाद. आप हमेशा बड़े भाई की तरह मार्गदर्शन करते आए हैं.गौरतलब है कि इस दौरान कॉमेडियन जाकिर खान ने भी बीच में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि मामला कोर्ट में है, इसलिए इस पर आगे चर्चा नहीं होनी चाहिए.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही