Search

 
 
 

Jamshedpur News: गोलमुरी बैंक लूटकांड की डीआईजी ने की समीक्षा, दुर्गा पूजा की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

Jamshedpur News: बैठक में गोलमुरी बैंक लूटकांड की विस्तार से समीक्षा की गई. अधिकारियों ने अब तक की पुलिस कार्रवाई, मामले के अनुसंधान में हुई प्रगति और जांच से जुड़े संभावित बिंदुओं पर चर्चा की.
 
बैंक लूटकांड की डीआईजी ने की समीक्षा

Jamshedpur News: गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुई बैंक लूट की घटना को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है. मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को कोल्हान पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) अनुरंजन किस्पोट्टा की मौजूदगी में जमशेदपुर स्थित वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब के साथ नगर और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक भी शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें: 

बैठक में गोलमुरी बैंक लूटकांड की विस्तार से समीक्षा की गई. अधिकारियों ने अब तक की पुलिस कार्रवाई, मामले के अनुसंधान में हुई प्रगति और जांच से जुड़े संभावित बिंदुओं पर चर्चा की. लूटकांड का खुलासा करने के लिए अब तक जुटाई गई जानकारी और आगे की जांच की दिशा पर भी विचार-विमर्श किया गया.

 

वहीं, दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए भी बैठक में विशेष चर्चा हुई. डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए. पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया.

 

बैठक में पुलिस अधिकारियों को बैंक लूटकांड की जांच में तेजी लाने के साथ-साथ दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही