Search

 
 
 

Deoghar News: कोयला लोड वाहन पकड़े जाने पर DIG की कार्रवाई, मधुपुर थाना प्रभारी सस्पेंड

Deoghar News: थाना प्रभारी के निलंबन की पुष्टि देवघर के पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने की है. उन्होंने बताया कि कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही और थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संभालने में चूक के मद्देनजर यह दंडात्मक कार्रवाई की गई है.
 
मधुपुर थाना

Deoghar News: देवघर जिले में अवैध कोयला कारोबार से जुड़े मामले को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. मधुपुर थाना क्षेत्र में अवैध कोयला लोड वाहन पकड़े जाने के मामले में पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

इसे भी पढ़ें:

थाना प्रभारी के निलंबन की पुष्टि देवघर के पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने की है. उन्होंने बताया कि कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही और थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संभालने में चूक के मद्देनजर यह दंडात्मक कार्रवाई की गई है.

 

इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है. अवैध कोयला कारोबार के मामले में थाना प्रभारी पर हुई कार्रवाई ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि अपने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण की जिम्मेदारी से जुड़े मामलों में पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी. अब इस कार्रवाई के बाद मधुपुर क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार पर पुलिस की आगे की कार्रवाई को लेकर भी निगाहें टिकी हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही